फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी ठेकेदारी करा रहे अधिकतर माननीय

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में भी अधिकांश माननीय परोक्ष रूप से निर्माण कार्यों की ठेकेदारी में लगे हैं। हालांकि वे अपने नाम से कोई निर्माण कार्य नहीं करवा रहे हैं लेकिन अपने चहेताें में कार्य बांटकर उनसे कमीशन वसूल रहे हैं। इस कार्य में परिवारीजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को लगाया गया है। कार्य के लिए बकायदा सात से 50 फीसदी तक कमीशन का रेट तय है। हर कार्य के अलग-अलग कमीशन हैं। निर्माण कार्यों के जरिए ज्यादातर माननीय हर माह लाखों का खेल कर रहे हैं। इसमें अधिकांश विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें