फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वीडीओ निलंबित

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड के जखनीकलां में पत्नी की जगह ग्राम पंचायत अधिकारी का कार्य पति द्वारा करने की शिकायत पर प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग भड़क गए। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद महिला वीडीओ से गांव के विकास कार्यों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। किसी कार्य का सटीक जवाब नहीं दे पाने पर उसे निलंबित करने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग रजनीश गुप्ता मंगलवार को लंभुआ विकास खंड के समग्र लोहिया गांव जखनीकलां पहुंचे। गांव में कार्यों का निरीक्षण करने के बाद वे चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव में कार्यरत महिला वीडीओ संगीता पाल की जगह उसके पति के कार्य किए जाने की शिकायत कर दी। प्रमुख सचिव ने इसकी पुष्टि के लिए गांव में कराए गए कार्यों के बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी से जानकारी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान वीडीओ किसी कार्य की सटीक जानकारी नहीं दे सकीं। नाराज नोडल अधिकारी ने वीडीओ को निलंबित करने का निर्देश डीएम को दिया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने लंभुआ सीएचसी एवं ब्लॉक का निरीक्षण किया। सीएचसी की पुताई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम अदिति सिंह, सीडीओ श्रीकांत मिश्र, एसडीएम राम विलास समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें