फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मानसिक रूप से परेशान एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला की भाभी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। सभी बच्चे साल-दो साल बाद ही मर गए। बच्चों को गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। बच्चों की मौत से महिला अभी उबरी भी नहीं थी कि उसके पति की भी मौत हो गई। इसके बाद बाद महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। अक्सर महिला कब्रगाह के पास जाकर घंटों बैठी रहती थी। सोमवार दोपहर वह कब्रगाह के पास बैठी थी। गांव का ही अंसार नामक युवक वहां पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें