फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित शिक्षकों की बहाली को संघ ने खोला मोर्चा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निलंबित शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (लल्लन गुट) मुखर हो गया है। संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर दीपावली को काला दिवस के रूप में मनाया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते बीएसए शिक्षकों की बहाली नहीं करते हैं तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। बीएसए कार्यालय में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि निलंबन के तीन माह बाद भी शिक्षकों की बहाली न करना बीएसए की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें