फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खत्म होगा अनाज भंडारण का विवाद

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय स्थित दो विपणन गोदामों में अनाज भंडारण के चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए आरएफसी ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। संभागीय खाद्य नियंत्रक की अध्यक्षता में आरएमओ आैर डीएफएमओ अनाज भंडारण व उतार की जांच करेंगे। अनाज में सीलन व अन्य समस्याओं के आधार पर स्थाई गोदाम का निर्धारण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर एक गोदाम को स्थायित्व प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक रामयज्ञ मिश्र ने अपनी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय खाद्य अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम ने आरएमओ व डीएफएमओ को सदस्य बनाया गया है। दोनों सदस्य अनाज के उतार-भंडारण व गोदाम में सीलन व रख-रखाव की रिपोर्ट आरएफसी को देंगे। आरएफसी ने डेहरियावां व पारा बाजार के दोनों पक्षों को 28 अक्तूबर को फैजाबाद में तलब किया है। आपसी विचार व सहमति के आधार पर एक गोदाम को स्थायित्व प्रदान किया जाएगा। यहीं से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन ब्लॉक के सभी कोटेदारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें