फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर 10 घंटे आवागमन बाधित

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार की रात 10 घंटे तक बंद रहा। रेलवे इंजीनियरों की तरफ से समपार फाटक व ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। ट्रैफिक रुकने से जगदीशपुर व वारिसगंज बाजार के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रेलगाड़ियों को कॉशन पर धीमी गति से रवाना किया गया। निहालगढ़ व अढ़नपुर स्टेशन पर यात्री गाड़ियों का अनावश्यक ठहराव हुआ।
विज्ञापन

रेलपथ इंजीनियरिंग विभाग ने लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के 125बी समपार फाटक पर शनिवार की रात 10 से रविवार की सुबह छह बजे तक मेगा ब्लॉक लिया था। जिलाधिकारी अमेठी जगतराज त्रिपाठी की स्वीकृति पर 10 घंटे के लिए लखनऊ हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया। वारिसगंज व जगदीशपुर थानों को वारिसगंज-रानीगंज-जगदीशपुर संपर्क मार्ग से वाहनों को निकालने का निर्देश दिया गया। रूट डायवर्जन से जगदीशपुर व वारिसगंज में रात भर लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन चालकों की रेलपथ इंजीनियरों से कई बार नोकझोंक भी हुई। उधर, निहालगढ़ व अढ़नपुर स्टेशनों के बीच कॉशन पर 30 किमी/घंटे की अधिकतम गति से ट्रेनों को गुजारा गया। रफ्तार में 90 किमी/घंटे की कमी आ जाने से दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों का अनावश्यक ठहराव हुआ। मेगा ब्लॉक से श्रमजीवी, अकाल तख्त, सद्भावना, मरुधर, दिल्ली समर, उपासना, मेमू व लखनऊ पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें