फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा प्रताप ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में शनिवार को हुई डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता मेजबान टीम ने जीत ली। फाइनल में राणा प्रताप ने नंदिनीनगर महाविद्यालय गोंडा को 15-05 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक राम बहादुर सिंह ने किया। पहले लीग मैच में नंदिनीनगर महाविद्यालय गोंडा ने देव इंद्रावती महाविद्यालय को 12-02 से व दूसरे मैच में अवध विवि आवासीय परिसर ने जेएलएन कॉलेज बाराबंकी को 11-03 से शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में राणा प्रताप महाविद्यालय ने अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर को 18-08 तथा नंदिनीनगर महाविद्यालय ने हरिहर प्रसाद महाविद्यालय भदहरा को 11-09 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में राणा प्रताप ने नंदिनीनगर को 15-05 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्राचार्य डॉ. एसबी सिंह ने कहा कि इस बार हैंडबाल के साथ अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी महाविद्यालय को मिला है। यह प्रतियोगिता नवंबर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें