फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय मकरकोला गांव में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घटना उस समय हुई जब मजदूर स्लैब लगाने का काम खत्म कर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। घायल मजदूरों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सरायमकर कोला गांव निवासी रामचरन के घर में स्लैब ढालने का काम शुरू हुआ था। स्लैब ढालने के लिए अर्जुनपुर निवासी बलराम चौहान की मिक्सिंग मशीन के साथ 10-12 मजदूर काम पर थे। मशीन ऑपरेटर व बीरमपुर (गारवपुर) निवासी बालगोविंद अपनी बस्ती के छह मजदूरों समेत 10-12 मजदूरों को लेकर गया था। ग्रामीणों की मानें तो अपराह्न करीब तीन बजे स्लैब ढालने का काम खत्म कर मजदूर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। कुछ मजदूर मिक्सिंग मशीन को ट्रैक्टर से जोड़ रहे थे। तभी अचानक बिजली मजदूरों के पास गिरी। इसकी चपेट में बीरमपुर (गारवपुर) निवासी जीतलाल (28), लाल बहादुर (25) व राहुल (22) आ गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जीतलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो घायल मजदूरों का इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेजा है। तहसीलदार महात्मा सिंह ने बताया कि मरने वाले मजदूर के परिवारीजनों को शीघ्र ही डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें