फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 समितियों को दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। समग्र गांवों में निर्माणाधीन लोहिया आवासों के सत्यापन के लिए गठित 31 त्रिसदस्यीय समिति में 17 में शामिल अफसरों की ओर से डेडलाइन के भीतर जांच रिपोर्ट नहीं देने को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में डीएम के गहरी नाराजगी जताने के बाद हरकत में आए सीडीओ ने सभी अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए अति शीघ्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने बीते दिनों एक पत्र जारी कर जिले के समग्र गांवों में निर्माणाधीन लोहिया आवासों के प्रगति की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने को कहा था। शासन का आदेश और जिला प्रशासन का निर्देश मिलते ही विकास महकमे ने सभी 31 गांवों में अलग-अलग त्रिसदस्यीय कमेटियों का गठन किया था। सभी समितियों में एक जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी के साथ ही दो अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल किए गए थे।
समितियों में शामिल अधिकारियों से कहा गया था कि वे 31 जुलाई तक हर हाल में अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 14 कमेटियों ने ही अपनी रिपोर्ट विकास महकमे को उपलब्ध कराई है। सख्त निर्देश के बावजूद अफसरों की इस हीलाहवाली पर डीएम जगतराज त्रिपाठी ने दो दिन पूर्व हुई समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई थी। डीएम के नाराजगी जताने के बाद मंगलवार को सीडीओ ओमप्रकाश उपाध्याय ने अब तक रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत करने वाली सभी 17 समितियों के अध्यक्षों को अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें