फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की भदैंया शाखा में शुक्रवार रात चोरी का प्रयास किया गया। खिड़की की जाली काटकर चोर अंदर घुस गए लेकिन कुछ ले नहीं जा सके। शनिवार सुबह बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। लंभुआ थानान्तर्गत भदैंया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोर खिड़की की सरिया काटकर अंदर घुसे। चोरों ने कैशियर केबिन तथा स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी का ताला तोड़ा लेकिन कुछ ले जा नहीं सके। शनिवार सुबह गार्ड शिवफेर मिश्र निवासी भदैंया बैंक पहुंचा तो उसे खिड़की टूटी मिली। गार्ड ने शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारियों को सूचना दी। शाखा प्रबंधक सुरजीत राम बरिया ने बैंक के कैश की जांच की और पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में रखे रुपये सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें