अमेठी। सदन में लोकपाल बिल पर होने वाली बहस को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को प्रस्तावित एक दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। इस दौरे में सांसद को जायस में टैंकर से जलापूर्ति का शुभांरभ करना था तथा महिलाओं के साथ बैठक कर समूह की प्रगति जाननी थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी सांसद राहुल गांधी का सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र का प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने यह निर्णय सोमवार को लोकपाल बिल पर सदन में होने वाली बहस में मौजूदगी को देखते हुए लिया है। सभी कार्यक्रमों के बाद राहुल को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे आरपी सिंह के परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने भी जाना था।