फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नर्सिंग होम में भर्ती मरीज को देखकर घर लौट रहे मां-बेटे को मैजिक ने टक्कर मार दी। संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में मां को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। गौरीगंज थानान्तर्गत ग्राम काजीपट्टी निवासी अर्जुन प्रसाद की पत्नी राजदेई (55) शनिवार को बेटे सुनील के साथ बाइक से गौरीगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती बेटी को देखने गई थी। मां-बेटे देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में लोदीबाबा मंदिर के पास टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को स्थानीय लोगों ने संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजदेई को मृत घोषित कर दिया। सुनील को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें