फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

Wed, 11 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के विद्यालय संचालकों के लिए जिलाधिकारी का आदेश मायने नहीं रखता है। रविवार को डीएम ने सभी विद्यालयों को सुबह 10 बजे के पहले नहीं खोलने का आदेश दिया था। बावजूद इसके कई विद्यालय संचालक डीएम के आदेश को मानने को तैयार नहीं है। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का जायजा लिया तो जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने शीतलहरी के चलते रविवार को जनपद के सभी विद्यालयों को सुबह 10 से शाम चार बजे तक खोलने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश को धता बताते हुए क्षेत्र के कई विद्यालय मंगलवार को पूर्व निर्धारित समय (सुबह सात व आठ बजे) खुले दिखे। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में नर्सरी क्लास के बच्चों को दोपहर एक बजे छुट्टी दी गई। एक्सेलसियर पब्लिक स्कूल के बच्चे 1.10 बजे निकलते देखे गए। केंद्रीय विद्यालय में भी नर्सरी क्लास के बच्चों को दोपहर बाद 2.05 बजे छुट्टी मिली। विद्यालयों से निकलने वाले बच्चों ने बताया कि वे सुबह सात व आठ बजे ही स्कूल आए थे। इसके अलावा क्षेत्र के रानीगंज, वारिसगंज, जाफरगंज, देवकली, हारीमऊ समेत कई जगहों पर भी डीएम के आदेश की अनदेखी गई। यहां के स्कूल सुबह आठ बजे ही खुल गए थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुछ विद्यालयों में समय परिवर्तित देखा गया। केंद्रीय विद्यालय भेल के प्रभारी प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के आदेश पर ही समय में कोई परिवर्तन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें