फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने कहा, विवेचक बदलें

Mon, 09 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दुष्कर्म के मामले में पुलिस की हीलाहवाली ने जहां लोगों को सवाल खड़ा करने का मौका दिया है वहीं पीड़ित परिवार भी विवेचना की गति और तरीके से संतुष्ट नहीं है। रविवार को पीड़िता के पिता ने मौजूदा विवेचक पर आरोपी सीओ से मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा विवेचक को बदले बिना मामले की निष्पक्ष विवेचना संभव नहीं है। पिता ने आरोपी सीओ पर मामले को लटकाने के लिए इसकी जांच सीबीसीआईडी में स्थानांतरित करवाने की कवायद में जुटे होने का भी आरोप लगाया। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने बीते सोमवार को अपने सर्किल सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एसपी हीरालाल के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एएसपी मुन्नालाल को मामले की निष्पक्ष विवेचना का आदेश दिया गया था। लोगों का मानना है कि मामला विभागीय सीओ से जुड़ा था इसलिए न सिर्फ पुलिस की जांच गति धीमी है बल्कि अंदरखाने आरोपी को बचाने की कोशिशें भी चल रही हैं। रविवार को दूरभाष पर हुई बातों में पीड़िता के पिता ने भी यही आरोप मढ़े। उनका कहना था कि मौजूदा विवेचक आरोपी सीओ से मिले हुए हैं। मिलीभगत की ही वजह से पुलिस की जांच तहरीर में दिए गए मोबाइल और फोन नंबरों के बजाए अन्य नंबरों पर केंद्रित है। पीड़ित के पिता का आरोप था कि आरोपी सीओ मामले को लटकाने के लिए इसकी जांच सीबीसीअईडी से करवाने की जुगत में है और विवेचक उसे सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें