फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की गिरफ्तारी को दो दिन का अल्टीमेटम

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सीओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को पूर्व विधायक तेजभान सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधियाें ने डीएम से मिलकर सीओ को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों ने दो दिन के भीतर सीओ की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में उच्चाधिकारियों के दबाव पर सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस उसे गिरफ्तार करने से बच रही है। दूसरी ओर जनप्रतिनिधि व कई संगठन सीओ की गिरफ्तारी को लेकर मुखर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अगुवाई में 15 जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने डीएम जगतराज से मिलकर सीओ को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि एक तरफ पुलिस पीड़िता को जांच पड़ताल के बहाने प्रतिदिन जिला मुख्यालय बुलाकर हतोत्साहित करने में जुटी है, वहीं आरोपी सीओ को गिरफ्तार करने के बारे में सोच तक नहीं रही है। इतना ही नहीं आरोपी सीओ अब भी पीड़ित परिवार को धमका रहा है। जनप्रतिनिधियों ने डीएम को चेतावनी दी कि यदि रविवार तक आरोपी सीओ को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने के साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुसाफिरखाना के प्रधान संघ अध्यक्ष भरत कुमार सिंह, प्रधान नेवादा जयदेवी, प्रधान अढ़नपुर इंद्रबहादुर सिंह, अवधेश सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह, बब्लू सिंह, केशव सिंह सहित 15 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें