फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ को बचाने में जुटी पुलिस

Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रेप के आरोपी सीओ के खिलाफ उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट तो दर्ज हो गई लेकिन अब उसे बचाने की कवायद शुरू हो गई है। केस दर्ज करने के दो दिन बाद भी सीओ की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तहरीर में दरोगा और सिपाही पर धमकाने के आरोप के बावजूद उन्हें सह अभियुक्त नहीं बनाया जा सका है। मुकदमे के दौरान अहम सबूत के रूप में काम आने वाली मेडिकल रिपोर्ट को प्रभावित करने की भी कोशिश की जा रही है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने सोमवार को एसपी हीरालाल से मिलकर अपने क्षेत्राधिकारी विपुल कुमार श्रीवास्तव पर शादी व नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया। आरोप अधिकारी पर होने के चलते पहले तो जांच के बहाने टालमटोल की कोशिश हुई लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों का दबाव बढ़ा तो महिला थाने में सीओ के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ महिला थाना रेखा सिंह व सिपाहियों की मौजूदगी में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। विवेचक एएसपी मुन्नालाल को यह जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात मिल भी गई। बावजूद इसके पुलिस सीओ को गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठा रही। एएसपी मुन्नालाल इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें