फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से गर्भवती की मौत

Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पूरे मोहम्मद नेवाज गांव में पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और जब हालत बिगड़ गई तो उसे मायके छोड़कर भाग निकला। परिवारीजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के हरदोइया गांव निवासी रमाशंकर की बेटी कमला देवी (28) की शादी 10 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के पूरे मोहम्मद नेवाज गांव निवासी राम प्यारे के पुत्र रमेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति लगातार कमला को प्रताड़ित करता था। कमला से एक बेटा व एक बेटी पैदा हुए। वर्तमान में कमला देवी गर्भवती थी। मंगलवार की दोपहर रमेश ने कमला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। कमला की हालत बिगड़ने पर पति बाइक पर बैठाकर उसके मायके पहुंचा और वहां छोड़कर फरार हो गया। परिवारवाले कमला देवी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने रमाशंकर की तहरीर पर दामाद रमेश कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रमाशंकर ने बताया कि उनकी बेटी सात माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें