फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से छेड़खानी, शोहदा बंदी

Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आंगनबाड़ी केंद्र से घर जा रही कार्यकर्त्री के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। कार्यकर्त्री के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुकुल बाजार थानान्तर्गत एक गांव की युवती इलाके के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्त्री है। मंगलवार की शाम युवती केंद्र से घर जा रही थी, तभी रास्ते में जबरसिंह का पुरवा के समीप गजेंद्र पाल सिंह ने कार्यकर्त्री को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। कार्यकर्त्री ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। उन्हें देखकर गजेंद्र फरार हो गया। पीड़िता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और गजेंद्र पाल सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें