गौरीगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई डीएम ने की है। कर्मचारियों पर निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों से गायब रहने का आरोप है। स्थानीय तहसील के जूनियर हाई स्कूल ऐंधी के प्रधानाचार्य, गुवावां, प्राथमिक स्कूल बाजगढ़ी, प्राथमिक स्कूल दूरामऊ बरौलिया व प्राथमिक स्कूल ओरीपुर सराय हृदयशाह के बीएलओ के साथ ही तिलोई तहसील के प्राथमिक स्कूल नसरतपुर के बीएलओ अनुपस्थित मिले थे। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने बीएलओ का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।