फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपती व दो बच्चे जख्मी

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लंभुआ कस्बे के पास शनिवार दोपहर कार और टाटा मैजिक के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार दंपती और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए चारों घायलों को डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जमनिया थानान्तर्गत बेटावर गांव निवासी अजय राय (40) शनिवार को पत्नी माधुरी (36), बेटी खुशी (5) व ढाई वर्षीय बेटे प्रकाश के साथ कार द्वारा लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे। कार अजय राय चला रहे थे। कार लंभुआ कस्बे के पास पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार टाटा मैजिक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अजय राय, माधुरी, प्रकाश और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चारों की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें