अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से प्रतापगढ़ जिले में सेना भर्ती का आयोजन किया गया है। सैनिक जीडी, टेक्निकल, लिपिक एवं ट्रेडमैन पदों के लिए सात सितंबर से आयोजित सेना भर्ती में छह जिले के युवाओं को मौका मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सात सितंबर को कौशांबी, आठ को इलाहाबाद, 10 को प्रतापगढ़, 11 को संतकबीर नगर व अंबेडकरनगर तथा 12 को बस्ती के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके अलावा ट्रेडमैन पद पर बस्ती जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती सात सितंबर तथा नौ सितंबर को इलाहाबाद के युवाओं को जीडी में अलग से भर्ती होने का मौका मिलेगा। भर्ती का आयोजन प्रतापगढ़ पुलिस लाइंस में किया गया है।