फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच दिन पहले पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी हैबत की पड़ोसी सुनील से हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर 28 सितंबर को मारपीट हुई थी। मारपीट में हैबत और सुरेश (पिता-पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में बुधवार को उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई रामभवन ने बताया कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने सुनील, प्रवीन, छेदी और सुदामा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी में जुटी है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पुलिस मारपीट में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें