फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचा और कारतूस के साथ ही एक बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



दोस्तपुर थाने की पुलिस बुधवार को क्षेत्र के मदनपुर मोड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवकों ने चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है।



एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विशाल सिंह निवासी खानपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ और राजन पासी निवासी बगली पिंजडा थाना रानीपुर जिला मऊ के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ दोस्तपुर थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें