फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी चिकित्सालय की जांच में हुई पुष्टि
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। सिधौली इलाके में एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। उसका प्राइवेट अस्पताल में कई दिनों से इलाज चल रहा था। परिवारीजन हालत गंभीर होने पर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर कुछ देर बाद मौत हो गई।

कोतवाली इलाके के जलालपुर निवासी छोटू (28) वर्ष कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। पहले घरवालों ने उसको प्राइवेट चिकित्सालय में दिखाया। वहां पर कई दिनों तक इलाज चलता रहा। जब फायदा नहीं हुआ तो इसकी जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसको देखकर परिवारीजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तत्काल मरीज को लेकर सीएचसी सिधौली पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद चौधरी का कहना है कि घरवाले पहले निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे। वहीं पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। जब अस्पताल युवक को लाए थे तो उस दौरान मौत हो चुकी थी। सीएचसी स्तर से कोई इलाज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें