फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी गई मूर्तियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघराने के मंदिर से चोरी मूर्तियां मिलीं, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दियरा राजघराने के राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर तीन हफ्ते पूर्व चोरी की गईं भगवान राम और शत्रुघ्न की मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर लीं हैं। मूर्तियों को चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। तमंचा, कारतूस व छुरी के साथ पकड़े गए आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे।

मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा गांव में राजघराने का दो सौ वर्ष पुराना राम जानकी मंदिर है। तीन जनवरी की रात मंदिर के ताले की कुंडी काटकर चोर संगमरमर की भगवान राम व शत्रुघ्न की मूर्तियां चुरा ले गए थे। सीता व लक्ष्मण की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया था। एसपी अमित वर्मा ने चोरी के खुलासे के लिए सीओ नवीना शुक्ला के साथ ही मोतिगरपुर थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वॉट टीम को भी लगाया गया था। शनिवार रात स्वॉट टीम इंचार्ज और एसओ मोतिगरपुर ने एक सूचना पर कैथवारा के पास तीन युवकों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक डकैती की योजना बना रहे पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस व छुरी बरामद हुई।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान राम यश निवासी धर्मापुर, विजय कुमार तिवारी व आकाशदीप निवासी अतरसंड, कोहड़ौर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। फरार आरोपियों में सचिन निवासी धर्मापुर व संजय निवासी कोनी जिला प्रतापगढ़ शामिल हैं। पकड़े आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी गई भगवान राम व शत्रुघ्न की खंडित मूर्तियां बरामद की गई हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें