फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया वादकारी भवन का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया वादकारी भवन का भूमि पूजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने तहसील परिसर में 25 लाख की लागत से बनने वाले वादकारी भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। शुक्रवार को तहसील परिसर में वादकारी भवन का शिलान्यास व तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने 25 लाख की लागत से बनने वाले वादकारी भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर अनंत विक्रम सिंह, पं. जमुना प्रसाद मिश्र, एसडीएम प्रियंका सिंह, तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव, गिरजा शंकर शुक्ल, राजेश पांडेय, कुद्दुश खां, ओम प्रकाश मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें