फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में दो शिक्षिकाएं निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में
विज्ञापन

दो शिक्षिकाएं निलंबित
क्रासर
लगभग तीन माह से स्कूल नहीं आ रहीं शिक्षिका
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के पूरे लेदई प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत राजलक्ष्मी त्रिपाठी एक जुलाई से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। कुड़वार खंड शिक्षाधिकारी की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में शिक्षिका के लगातार अनुपस्थिति का मामला प्रकाश में आया। खंड शिक्षाधिकारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने राजलक्ष्मी त्रिपाठी को निलंबित करते हुए लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर से संबद्ध कर दिया है। मामले में दूबेपुर खंड शिक्षाधिकारी एसबी सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। दूसरी ओर से दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र के हरिहरपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक केशकुमारी को समय से न आने, विद्यालय में गंदगी, शैक्षिक स्तर निम्न, एमडीएम में लापरवाही समेत कई मामलों में आरोपित करते हुए निलंबित कर दिया गया है। केशकुमारी को इसी विकासखंड क्षेत्र के रोहिनी खोजगीपुर प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले में लंभुआ खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस हिरासत में गई शिक्षिका निलंबित
जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़ेगांव में कार्यरत सहायक अध्यापिका शशि मिश्रा को पुलिस हिरासत में होने के कारण बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि 15 सितंबर को शशि मिश्रा को हैदराबाद की पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते विद्यालय से ही हिरासत में लिया था। शशि के विरुद्ध उनके पति ने जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें