जगदीशपुर-सुल्तानपुर हाईवे पर
कल छह घंटे रहेगा रोड ब्लॉक
क्रासर
बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग पर होगा रेल ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल पथ पर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसको लेकर निहालगढ़-अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच बड़ागांव समपार फाटक पर दो जुलाई को ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य प्रस्तावित है। सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस वजह से हाईवे पर रोड ब्लॉक लिया गया है। जगदीशपुर से सुल्तानपुर जाने के लिए लोग रानीगंज वाया वारिसगंज से होकर गुजरने वाले रास्ते का सहारा ले सकते हैं।
रेलवे दोहरीकरण के कार्य को लेकर लखनऊ-सुल्तानपुर रेल पथ पर जगह-जगह पर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। इसी कार्य को लेकर निहालगढ़-अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित बड़ागांव समपार फाटक के बीच ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य रविवार को सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक रेल ट्रैक के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे विभाग की ओर से डीएम व एसपी अमेठी से हाईवे ब्लॉक की अनुमति ली गई है। रोड ब्लॉक के दौरान जगदीशपुर से होकर सुल्तानपुर की ओर आवागमन करने वाले लोग रानीगंज वाया वारिसगंज के रास्ते का सहारा ले सकते हैं। रेलवे विभाग के अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
इनसेट
आज इन्हौना-बाजार शुकुल मार्ग पर रहेगा ब्लॉक
जगदीशपुर। रेलवे विभाग के अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को सुल्तानपुर-लखनऊ रेलपथ पर पड़ने वाले अकबरगंज स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक पर रेल ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य होगा। वहां पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक इन्हौना-बाजार शुकुल रोड पर ब्लॉक लिया जाएगा। रोड ब्लॉक के दौरान आवागमन करने वाले लोग जगदीशपुर से बाजार शुकुल मार्ग का सहारा ले सकते हैं।