दहेज उत्पीड़न मामले में
पेश हुआ आईएएस पति
क्रासर-
एडीजे सप्तम की कोर्ट में हुई संधि वार्ता
18 जुलाई को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में हैदराबाद में कार्यरत आईएएस पति सोमवार को अदालत में पेश हुआ। एडीजे सप्तम अजय कुमार दीक्षित ने दंपती के विवाद का निपटारा करने के लिए संधि वार्ता की। वार्ता में कोई समाधान नहीं निकलने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तिथि नियत कर दी है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है। इलाहाबाद जिले के झूसी थाने के संगम विहार हवेलिया निवासी अवध नारायण मिश्र की पुत्री शशी मिश्रा की शादी 19 जून 2014 को जौनपुर जिले के केराकत तहसील के पांडेयपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश पांडेय के साथ हुई थी। सत्यप्रकाश पांडेय (आईएएस) वर्तमान समय में डिप्टी डायरेेक्टर आईटी एंड विजिलेंस हेड हैदराबाद(आंध्र प्रदेश) में कार्यरत हैं जबकि उनकी पत्नी शशी सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। शशी कोतवाली नगर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में रहती हैं। शशी ने पति सत्यप्रकाश पांडेय व ससुर महेंद्रनाथ पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उनका आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नगदी व अन्य सद्ममानों को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। मामला सुलह समझौता केंद्र में भेज दिया गया है। सोमवार को प्रकरण एडीजे सप्तम् अजय कुमार दीक्षित के सामने पेश किया गया। दंपती ने एक दूसरे पर आरोपों की बौझार कर दी।