अमर उजाला का रक्तदान
शिविर 14 जून को
क्रासर-
रक्तदान करने को आगे आए कई संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ‘अमर-उजाला’ की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में हिस्सा लेने के लिए कई संगठन आगे आए हैं। ‘अमर-उजाला’ ने विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ‘अमर-उजाला’ के इस महादान कार्यक्रम में जिले के कई नामचीन संगठन, समाजसेवी व युवा आगे आए हैं। शिविर में ‘अमर-उजाला’ की ओर से जिले के उन महादानियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने सबसे अधिक बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में मदद की है। शिविर सुबह नौ बजे से शुरु होगा। रक्तदान को लेकर पंजीयन प्रक्रिया चल रही है। रक्तदान शिविर में अंकुर फाउंडेशन, घर सुल्तानपुर एवं सांई स्कूल ऑफ नर्सिंग से जुड़े युवा भी हिस्सा ले रहे हैं। शहर के डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता स्वस्थ रहता है। आमतौर पर उसे कोई बीमारी नहीं होती। रक्तदान से पहले रक्तदाता को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह ध्यान रखना चाहिए कि वह खाली पेट न हो। साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि रक्तदाता ने अल्कोहल का प्रयोग न किया हो।