विषैले जंतु ने महिला को काटा
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्थानीय थाने के विशुनदासपुर गांव निवासी अमरबहादुर सिंह की पत्नी रेखा सिंह रविवार की सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। विषैलु जंतु के काटने के बाद रेखा की तबीयत खराब होने लगी तो मामले की जानकारी परिवारीजनों को हुई। परिवारीजनों ने तत्काल रेखा को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होता देख रेखा को लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।