फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश नगर व बरासिन गांव में पुलिस ने मारा छापा, 12 क्विंटल लहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस ने शनिवार की सुबह सुरेश नगर और बरासिन गांव में छापा मारकर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब की चार भट्ठियों को तोड़कर 12 क्विंटल लहन बरामद किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 90 लीटर अवैध शराब जब्त करके उसे नष्ट करा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के सुरेश नगर और बरासिन गांव में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसओ ने पुलिस टीम तैयार करते हुए सुरेश नगर और बरासिन गांव में छापा मार दिया।
छापे के दौरान 12 क्विंटल लहन और 90 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त की जा रही चार भट्ठियों को नष्ट कराते हुए शराब में केरोसिन डालकर फेंक दिया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें