फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 87 बंदियों की एचआईवी और टीबी की हुई जांच

Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एकीकृत निक्षय दिवस पर शनिवार को जिला कारागार में टीबी/एचआईवी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 87 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई। बताया गया कि देश से हर हाल में 2025 तक टीबी ला उन्मूलन करना है।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीके त्रिपाठी के निर्देशन में जिला कारागार में शिविर का आयोजन किया गया। डाॅ. इबरार ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी और बुखार आने पर टीबी की जांच जरूर करानी चाहिए। डाॅ. आरके कनौजिया ने कहा कि टीबी की जांच व उपचार मुफ्त है।


टीबी का इलाज करा रहे सभी मरीजों की सूचना निक्षय पोर्टल पर नोटिफाई करना अनिवार्य है। शिविर में डाॅ. आशीष कुमार शुक्ला, आईसीटीसी के काउंसिलर सत्यनारायण सिंह, पीपीटीसी के एलटी राम सुमिरन यादव, टीबी क्लिनिक के एलटी सौरभ भाष्कर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें