फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 85 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

Wed, 10 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें गुजरात की मदरसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने चयन प्रक्रिया में शामिल 212 प्रतिभागियों में से 85 को नौकरी के लिए चयनित किया। नौकरी पाने के बाद युवाओं के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिख रही थी।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट एवं आईटीआई पास अभ्यर्थी शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया और योग्यता के आधार पर चयन किया। चयनित युवाओं को गुजरात में कंपनी के विभिन्न यूनिटों में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समय-समय पर विभिन्न कंपनियों की भर्ती मेलों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें