तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। बृहस्पतिवार को दिन भर रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहने, हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से ही धूप असहनीय हो गई। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप होने लगी। तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लोगों को आवाजाही में तेज धूप से खासी परेशानी उठानी पड़ी। धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया।
दिन भर हुई तेज से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में वृद्धि से लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहने, हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज नरेंद्रनगर अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 49-30 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.2 किमी/घंटे रही।