अधेड़ ने गोमती में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
अमेठी। गोमती नदी में बुधवार देर शाम एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अधेड़ को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
शिवरतनगंज क्षेत्र के बेनीगंज इन्हौना निवासी माताफेर (48) बुधवार देर शाम बाजार शुकुल क्षेत्र के रीछघाट के पास पहुंचा और बाइक खड़ी करके उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। जानकारी पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने माताफेर को नदी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था।
परिवारीजन माताफेर को लेकर इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ शिवजनम यादव ने बताया कि मौके से मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।