फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में प्रतिदिन 30 मनरेगा मजदूर लगाना होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में प्रतिदिन 30 मनरेगा
विज्ञापन

मजदूर लगाना होगा अनिवार्य
क्रासर
डीएम के आदेश पर पीडी ने जारी किया पत्र
मनरेगा की खराब प्रगति पर डीएम ने लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले में मनरेगा की खराब प्रगति से नाराज डीएम ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम 30 मनरेगा मजदूर प्रतिदिन लगाने का निर्णय लिया है। डीएम के आदेश पर पीडी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार ने जिले में मनरेगा की खराब प्रगति पर सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने पीडी बीएन शुक्ला को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल बंद पड़े कार्यों को शुरू कराते हुए प्रतिदिन प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम 30 मनरेगा मजदूर से मजदूरी कराए जाने का निर्देश दिया है। डीएम ने मनरेगा कार्यों का मानव दिवस भी प्रति दिन ऑनलाइन कराने को कहा है। मनरेगा मानव दिवस की साप्ताहिक ऑनलाइन समीक्षा करते हुए रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का आदेश पीडी को दिया है। डीएम के आदेश पर पीडी ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दीपावली के बाद प्रतिदिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 30 मजदूरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश देते हुए मानव दिवस की फीडिंग विभागीय वेबसाइट पर कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें