फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती

विज्ञापन
विज्ञापन
बापू और शास्त्री को याद किया
विज्ञापन

क्रासर
सरकारी कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण
फोटो संख्या-14,17
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को जिले के सरकारी व संस्थानों के भवनों पर ध्वजारोहण हुआ एवं कर्मियों को संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने ध्वजा रोहण करते हुए कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके पहले शहर में विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। गांधी जयंती पर पर पंत स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाजपा की ओर से गांधी जयंती पर पंत स्टेडियम से स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्टेडियम से स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शामिल प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर स्टेडियम पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, संयोजक मुरारी सिंह समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। दोस्तपुर कस्बे में डॉ. आरए वर्मा के संयोजन में स्वच्छता मैराथन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें