सुल्तानपुर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए बुधवार को शहर स्थित राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज में 80 बच्चों ने परीक्षा दी। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। बुधवार सुबह 11 बजे से अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए जीआईसी में बनाए गए केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। 83 बच्चों ने आवेदन किया था। एक बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा में 80 बच्चे शामिल हुए। तीन बच्चों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। प्रवेश परीक्षा के लिए स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों की टीम लगाई गई थी।
प्रवेश परीक्षा शुरू होने से पहले टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, चार कक्ष निरीक्षक, दो लिपिक और 40 परीक्षार्थियों पर एक अनुचर की डयूटी लगाई गई थी।
सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक प्रवेश परीक्षा की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण होने वाले श्रमिकों केे बच्चों को कक्षा छह में अयोध्या स्थित अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला मिलेगा।