फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 79,369 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
120 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 79,369 परीक्षार्थी
विज्ञापन

क्रासर
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की केंद्रों की अंतिम सूची
पांच राजकीय, 56 एडेड व 59 वित्तविहीन विद्यालय बने परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 120 केंद्रों पर 79,369 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पांच राजकीय, 56 एडेड व 59 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाने पर मुहर लगी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जोरआजमाइश अंतिम समय तक जारी रही। जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से फाइनल हुई 120 केंद्रों की सूची के सापेक्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में भी लोगों ने केंद्र बनाने के लिए अपनी आपत्ति दाखिल की थी लेकिन बोर्ड ने केंद्रों में कोई तब्दीली नहीं करते हुए 120 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर अपनी सहमति दी है। कुछ विद्यालयों में छात्र आवंटन व धारण क्षमता के लिए शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनका निस्तारण किया गया। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल व प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
40,994 बालक व 38,375 बालिकाएं होंगी शामिल
यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 79,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 40,994 बालक व 38,375 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल के 43,424 परीक्षार्थियों में से 20,567 बालिकाएं व 22,857 बालकों का पंजीकरण हुआ है। इंटरमीडिएट के 35,945 छात्र-छात्राओं में से 18,147 बालक व 17,808 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 43,187 व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 237 है। इंटरमीडिएट में 35,061 संस्थागत परीक्षार्थी व 884 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
सीसीटीवी कैमरा दिलाने की मांग
पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर प्रशासन से सीसीटीवी कैमरा वापस दिलाने की मांग की है। कोरोना काल में प्रशासन ने कुछ विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे निकलवाकर सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कॉलेज को सीसीटीवी कैमरे संबंधित एसडीएम कार्यालय से रिसीव करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें