फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जांच के घेरे में 7489 शिक्षक, आज तक देना होगा रिकॉर्ड

Wed, 04 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। प्रदेशव्यापी सत्यापन अभियान के तहत जिले के 7489 परिषदीय शिक्षक जांच के दायरे में हैं। एसटीएफ ने सभी शिक्षकों का शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति संबंधी रिकॉर्ड तलब किया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शिक्षकों को चार नवंबर तक सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल एक रिट पर 16 अक्तूबर को आए आदेश के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। एसटीएफ से रिकॉर्ड मांगे जाने पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में अभिलेख जुटाने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज एकत्र करने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है।

सत्यापन में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया की भी पड़ताल होगी। इसके लिए नियुक्ति तिथि, चयन सूची और मेरिट के आधार पर अलग-अलग फाइलें तैयार की जा रही हैं। सभी अभिलेख संकलित होने के बाद एसटीएफ की विशेष टीम इनका मिलान कर जांच करेगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ देना होगा शपथपत्र

कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड और टीईटी या सीटेट के प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। इसके अलावा रिश्तेदारी संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें स्पष्ट करना होगा कि उनका कोई निकट संबंधी शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे उच्च पद पर कार्यरत तो नहीं है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि चार नवंबर तक सभी अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएं। निर्धारित समय पर रिकॉर्ड नहीं देने या सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। शासन स्तर से मंडल तक अभियान की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


ब्लॉकवार शिक्षकों की संख्या
ब्लॉक
शिक्षक
कूरेभार
569
धनपतगंज
496
कादीपुर
447
अखंडनगर
587
लंभुआ
612
मोतिगरपुर
344
बल्दीराय
528
कुड़वार
581
नगर क्षेत्र
16
पीपी कमैचा 437
करौंदीकला
363
दूबेपुर
744
जयसिंहपुर
703
दोस्तपुर
480
भदैंया
582
कुल
7489
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें