फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, दस घायल
विज्ञापन

अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कोलवा मजरे ठेंगहा में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


संग्रामपुर के गांव कोलवा मजरे ठेंगहा निवासी राकेश और हीरालाल के बीच नाली विवाद को लेकर रविवार सुबह कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से राकेश, भानुमती, भगवती प्रसाद, ओम प्रकाश, हरिकेश, कन्हैयालाल, राम अभिलाभ, नीरज देव तथा दूसरे से रविशंकर, राजेंद्र, हीरालाल घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें