रिटायर्ड सिपाही का थैला काटकर 20 हजार रुपये उड़ाए
सुल्तानपुर। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर बाद उचक्कों ने एक रिटायर्ड सिपाही के थैले को काटकर 20 हजार रुपये उड़ा लिए। उचक्के बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
क्षेत्र के मौकेडीह गांव निवासी रिटायर्ड सिपाही शिवहर्ष मिश्र का जयसिंहपुर क्षेत्र के सेमरी महमूदपुर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता है। सोमवार दोपहर शिवहर्ष ने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले थे। बैंक के अंदर सक्रिय उचक्कों ने शिवहर्ष के थैले को ब्लेड से काटकर 20 हजार रुपये साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कोतवाल देवेश सिंह की मानें तो उचक्के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। तफ्तीश की जा रही है।