फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिोरी केर साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर रेप, केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर शुक्रवार को गांव के ही युवक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया बालिका शुक्रवार को घर में अकेली थी। आरोप है कि अनिल कुमार रैदास नामक युवक घर पहुंचा और किशोरी से उसके दादा के खाली पड़े मकान की खुली पड़ी खिड़की को बंद करने की बात कही। किशोरी उस मकान में खिड़की बंद करने पहुंची तो अनिल ने उसे बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजन को घटना के बारे में बताया। परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें