फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बंद होंगे जिले के 13 आयुर्वेदिक चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद होंगे जिले के 13 आयुर्वेदिक चिकित्सालय
विज्ञापन



गौरीगंज। जिले में संचालित 13 आयुर्वेदिक/यूनानी अस्पताल जल्द ही अतीत की बात हो जाएंगे। शासन ने इन्हें बंद करने का आदेश दिया है।

शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने सीएमओ को 13 अस्पतालों में कार्यरत 33 चिकित्सक/चिकित्साकर्मियों की सूची उपलब्ध करा दी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी शासनादेश के क्रम में इन कर्मचारियों की तैनाती न्यू पीएचसी सेंटर पर करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

शासन ने किराए के मकानों में संचालित आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों को बंद कर इनमें तैनात चिकित्सक/चिकित्सा कर्मियों को जनपद के स्वास्थ्य मकहमे में समायोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


निदेशक आयुर्वेदिक सेवाएं लखनऊ ने सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को शासनादेश की प्रति के साथ पत्र भेजा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को शासनादेश की प्रति के साथ जिले में संचालित 13 आयुर्वेदिक अस्पतालों में कार्यरत 33 चिकित्सक/चिकित्सा कर्मियों की सूची उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 28 न्यू पीएचसी सेंटर पर तैनात चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को संबंधित सीएचसी सेंटर पर वापस किया जाएगा। आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की तैनाती न्यू पीएचसी सेंटरों पर की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें