लंबी कूद में चांद बाबू ने मारी बाजी
जूनियर हाईस्कूल शिवनगर में हुई अखाड़ा प्रतियोगिता
फोटो - 36
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगंज (सुल्तानपुर)। जूनियर हाईस्कूल शिवनगर परिसर में रविवार को अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबी कूद में कोटिया गांव निवासी चांद बाबू ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
अखाड़ा प्रतियोगिता में अलीगंज, मनियारी, कोटिया, इस्लामगंज, बेला व उत्तरगांव समेत दूर-दराज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोटिया के चांद बाबू ने 23 फीट एक इंच की सबसे लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इस्लामगंज के वकार अहमद को दूसरा व उतरदहा के श्याम को तीसरा स्थान मिला। अखाड़ा प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, बृजेश, बालकृष्ण द्विवेदी व शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।