फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध तरीके से बनाई जा रही विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से खींची जा रही विद्युत लाइन
विज्ञापन

क्रासर
महिमापुर के ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। भूमिधरी व आम रास्ते के ऊपर से जबरन विद्युत लाइन बनाए जाने से नाराज महिमापुर के ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने एसडीएम से बिना खातेदारों की अनुमति से बनाई जा रही विद्युत लाइन का कार्य तत्काल बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव महिमापुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर उनकी भूमिधरी व आम रास्ते के ऊपर से जबरन नई विद्युत लाइन बनाए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि दूसरे गांव का एक व्यक्ति निजी नलकूप के लिए जबरन लाइन बिछा रहा है। यह स्थिति तब है जब नई लाइन बिछाने की कोशिश में जुटे व्यक्ति के घर तक पहले से हाईटेंशन लाइन गई हुई है। वहां से लाइन न लेकर खातेदारों व ग्रामीणों की बिना सहमति नई लाइन बनाने की कोशिश पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने व लाइन निर्माण का काम तत्काल बंद कराने की मांग की। एसडीएम मोतीलाल यादव ने ग्रामीणों को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में रामनरायन, फूलचंद, नान्हू चौहान, डॉ. सीताराम, प्रेमनाथ, बुधराम सहित 50 ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें