फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में श्रम विभाग में पंजीकृत हुए 66,722 निर्माण श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल में श्रम विभाग ने 66,722 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत आठ करोड़, 56 लाख रुपये का भुगतान श्रमिकों को किया गया है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने बताया कि चार वर्ष में विभाग की ओर से कई तरह के काम किए गए हैं। कन्या विवाह के तहत 277 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। 95 निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को सामूहिक कन्या विवाह, मृत्यु विकलांगता व अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 241 श्रमिकों के आश्रितों को लाभ प्रदान किया गया है।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत 9319 श्रमिकों को 93.19 लाख रुपये की धनराशि आपदा राहत के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 7852 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है।
विज्ञापन

इन श्रमिकों की आयु 60 साल पूरी होने के बाद उन्हें प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसी क्रम में 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में श्रम विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीयन व विभाग से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त ने विकास खंड क्षेत्रों में 24 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें