फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 63 प्रतिशत वोटिंग

Sat, 01 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग चार पदों (ग्राम प्रधान व बीडीसी के एक-एक व ग्राम पंचायत सदस्य के दो) के लिए जिले में शनिवार को हुए पंचायत उपचुनाव में 10 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में 63.47 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान में होने वाली किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स बूथों पर मौजूद रही। अधिकारी भी इस बूथ से उस बूथ दौड़ते रहे। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर शनिवार को गौरीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अन्नीबैजल में ग्राम प्रधान, बाजार शुकुल ब्लॉक के वार्ड संख्या 59 (मकदूमपुर कलां व बदलगढ़) में क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा सिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगतपुर के वार्ड संख्या पांच व 11 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गए।

ग्राम प्रधान व बीडीसी चुनाव में तीन-तीन बूथ तो ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए एक-एक बूथ बनाए गए थे। उपचुनाव में अन्नीबैजल में ताल ठोंक रहे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2,411 मतदाताओं को करना था जबकि बीडीसी के वार्ड संख्या 59 में तीन प्रत्याशियों के भाग्य पर 1,475 मतदाताओं को मुहर लगानी थी।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम पंचायत जगतपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव में वार्ड संख्या पांच में 89 व वार्ड संख्या 11 मेें कुल 79 मतदाता पंजीकृत थे। हालांकि उपचुनाव में मतदान समाप्त होने तक 63.47 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।       

गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अन्नीबैजल में ग्राम प्रधान के लिए हो रहे उपचुनाव में रागिनी, पूनम सिंह व संतोष सिंह, बाजार शुकुल के वार्ड संख्या 59 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मो. मुस्तफा, रघुनाथ व सिराज अहमद ने अपना भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें