मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। शाहपुर नानेमऊ गांव में खेत में धान की रोपाई करने से मना करने पर एक किसान को रविवार को हार्ट अटैक पड़ गया। खेत के पास ही गिरने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बेटे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नानेमऊ निवासी राजकिशोर शर्मा (68) रविवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने पहुंचे थे।